JavaScript Statement kya hota hai se related sabhi jankari

JavaScript Statement kya hota hai se related sabhi jankari
javascript statement aur usse related sabhi anya term kinka kya use hai jaise semicolon, white space, keywords, line length , line break , code block

JS - STATEMENTS


उदाहरण

var a,b,c; //स्टेटमेंट 1
a=1; //स्टेटमेंट 2
b=2; //स्टेटमेंट 3
c=a+b; //स्टेटमेंट 4

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम्स

एक कंप्यूटर प्रोग्राम इंस्ट्रक्शंस की लिस्ट होता है जिसे कंप्यूटर द्वारा execute किया जाता है|

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में आप इन प्रोग्रामिंग इंस्ट्रक्शंस को स्टेटमेंट्स कह सकते हैं|

एक जावास्क्रिप्ट का प्रोग्राम प्रोग्रामिंग स्टेटमेंट की लिस्ट होता है|

एचटीएमएल में जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम को वेब ब्राउज़र द्वारा execute किया जाता है |


जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट्स

जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट्स मिलकर बना होता है:

Values, Operators, Expressions, Keywords, और Comments से .

नीचे दिया स्टेटमेंट ब्राउज़र को यह बताता है कि उसे id=”first” के साथ वाले एचटीएमएल एलिमेंट के अंदर “एचटीएमएलइनहिंदी” लिखना है

उदाहरण

document.getElementById("ex1").innerHTML = "एचटीएमएलइनहिंदी.";

ज्यादातर जावास्क्रिप्ट के प्रोग्राम में कई जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट होते हैं|

स्टेटमेंट्स जिस आर्डर में लिखे होते हैं सेम उसी ऑर्डर में एक के बाद एक execute होते हैं

जावास्क्रिप्ट प्रोग्राम ( और जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट्स) को अक्सर जावास्क्रिप्ट कोड कहा जाता है |

Semicolons ;

सेमीकलंस जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट को सेपरेट करते हैं|

; प्रत्येक executabel statement के अंत में लगाएं:

var=x,y,z; // 3 वेरिएबल को किया गया है|
x=1; //value 1 को x मैं assign किया गया है|
y=2; // value 2 को y मैं assign किया गया है|
z=x+y; // x और y के sum को c मैं Assign किया गया है|

जब आप स्टेटमेंट्स को सेमीकलंस से सेपरेट कर देते हैं तो आपको कई स्टेटमेंट को एक लाइन में लिखने की अनुमति होती हैं|आप कई स्टेटमेंट को एक ही लाइन में लिख सकते हैं|

x = 1;    y = 2;   z = x + y;
हो सकता है आपने web में कई उदाहरणों को बिना सेमीकलन के देखा हो|अंत वाले स्टेटमेंट के साथ सेमीकलन हो ऐसा आवश्यक नहीं है , लेकिन सेमीकोलन लगाने की अत्यधिक सिफारिश की जाती है|

JavaScript White Space

जावास्क्रिप्ट रिक्त स्थानों को अनदेखा कर देता है| आप अपने स्क्रिप्ट को ज्यादा पढ़ने योग्य बनाने के लिए व्हाइट स्पेस का प्रयोग कर सकते हैं|

नीचे दी गई दोनों लाइने समान है:

var app=”HTMLINHINDI”;
var app = “HTMLINHINDI”;

ऑपरेटर्स के आसपास रिक्त स्थान देना एक अच्छी आदत होती है( = + - * / )

var a = b + c;

JavaScript Line Length और Line Break

बेहतर पढ़ने योग्य दिखने के लिए, प्रोग्रामर हमेशा कोड की लाइंस को 80 करैक्टर्स से ज्यादा रखने से बचते हैं|

यदि आपका जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट एक लाइन में फिट नहीं होता है तो, ऑपरेटर के जस्ट बाद बेहतर स्थान होता है जहां से आप उसको ब्रेक कर सकते हैं|

document.getElementById("app").innerHTML ="HTMLINHINDI";

JavaScript Code Blocks

जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट्स को आप कोड ब्लॉक्स में curly brackets{..} के अंदर एक साथ रख सकते हैं|

कोड ब्लॉक्स का उद्देश्य स्टेटमेंट्स को एक साथ एग्जीक्यूट करना होता है|

JavaScript functions: एक स्थान जहां पर आपको जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट ब्लॉक के अंदर एक साथ समूह में दिखेंगे:

function myFirstFunction() {
document.getElementById("ex1").innerHTML = "HTMLINHINDI में सुझाव दीजिये ";
document.getElementById("ex2").innerHTML = "यह एप आपको कैसा लगा ?";
}

जबकि फंक्शन को हम विस्तार से अपने आने वाले वीडियो में देखेंगे:

JavaScript Keywords:

जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट्स अक्सर परफॉर्म होने वाले जावास्क्रिप्ट एक्शन को आईडेंटिफाई करने वाले कीवर्ड के साथ शुरू होता है:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ